फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से एक उड़ान रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के विभिन्न हेलीपैडों के लिए मंगलवार को जीएडी की ओर से तीन उड़ानें निर्धारित की गई थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से तीन में से दो हवाई उड़ानें ही हो पाई, जबकि एक उड़ान रद्द हो गई।
विज्ञापन

उड़ान रद्द होने से लाहौल से कुल्लू और कुल्लू से लाहौल जाने वाले यात्रियों को मायूसी हुई। हालांकि दो उड़ानों में कुल 77 यात्री रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि सुबह रोहतांग दर्रा में मौसम साफ रहने पर दो उड़ानें हो सकी। पहली उड़ान भुंतर से तांदी डाइट और डाइट से भुंतर के लिए हुई। दूसरी उड़ान भुंतर से उदयपुर हेलीपैड के लिए हुई। इसमें तिंदी और तिंगरेट और उदयपुर के यात्रियों को पहुंचाया गया। अशोक कुमार ने कहा कि तीसरी उड़ान भुंतर से स्तींगरी के यात्रियों के लिए तांदी डाइट के लिए होनी थी। लेकिन रोहतांग में मौसम की स्थिति बिगड़ने से हवाई सेवा स्थगित करनी पड़ी। मौसम साफ होने की सूरत में ही अगली उड़ानें संभव हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें