फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप मनाली के भाजपा पार्षदों ने एसडीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली के कांग्रेस के दो पार्षदों के भाजपा का दामन थामते ही भाजपा ने मनाली में नगर परिषद अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को भाजपा के चारों पार्षदों ने एसडीएम मनाली रमन घरसंगी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। जिसमें नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पास बहुमत न होने की बात कही है। वर्तमान में मनाली नप की कुर्सी पर कांग्रेस का अध्यक्ष है। लेकिन कांग्रेेस खेमे के दो पार्षदों ने पलटी मारते हुए कांग्रेस का पक्ष अल्पमत में आ गया है। एसडीएम मनाली रमन ने बताया कि उन्हें चार भाजपा पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का एक पत्र दिया है। जिसमें नीना ठाकुर, अनिता सूद, चमन कपूर और मनोज कुमार से हस्ताक्षर हैं। इसमें उन्होंने कहा कि नप मनाली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में नगर परिषद केेेे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा अपना दावा करती है।
विज्ञापन

उन्होंने यह अविश्वास प्रस्ताव नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनाली को भेज दिया है। इसके बाद नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद विश्वास मत के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। लोकसभा से पहले कांग्रेेस के दो पार्षदों का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें