फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य पैने राम ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। निशा देवी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया है। इसके अलावा तनीषा ठाकुर, गंगा देवी, पमी देवी, विजय कुमार, अंकुश ठाकुर, बबीता देवी, हुकम राम, जाह्नवी शर्मा, सुष्मिता कुमारी, गंगा देवी, श्रुति देवी, मोहिमा, लीला देवी, हीरा लाल और चंद्रिका को नवाजा। खेलों में स्नेहा देवी तथा खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में आदित्य को इनाम दिया गया है। बेस्ट हाउस का खिताब कपिल सदन को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल्लवी नाटी की धूम रही। इस दौरान विधायक ने 90 लाख की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने स्कूल में खेल विभाग की ओर से मैदान के लिए 10 लाख दिलवाने की बात कही। उन्होंने प्राइमरी स्कूल के लिए दो कमरे बनाने की घोषणा की और स्कूल के लिए पानी की सप्लाई के लिए चार लाख देने के साथ ऐच्छिक निधि से स्कूल को दस हजार की घोषणा की। कहा कि शैंशर में एलोपैथिक डिस्पेंसरी खोलने के लिए मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यान दत्त, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत शैंशर नरेश कुमार, प्रधान गाडापारली भागचंद, बूथ अध्यक्ष बबेली, रोशन लाल, वार्ड पंच किशन ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें