फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगघाटी की सड़कों के लिए करोड़ों का बजट: रामस्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लगघाटी की सड़कों के लिए
विज्ञापन

करोड़ों का बजट : रामस्वरूप
सांसद ने नागूझौड़ से माशना-थाच सड़क का किया उद्घाटन
दोघरी के लिए एंबुलेंस योग्य सड़क का भी किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को लगघाटी में नागूझौड़ से माशना-थाच सड़क का विधिवत उद्घाटन करके इस मार्ग पर एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसी क्षेत्र में गांव दोघरी के लिए एंबुलेंस योग्य सड़क का भी लोकार्पण किया।
गांव थाच में जनसभा को संबोधित करते हुए रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि नागूझौड़-माशना-थाच सड़क पर अब नियमित रूप से एचआरटीसी की बस चलाई जाएगी। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण व पक्का करने के लिए 6 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 80 करोड़ और नाबार्ड के तहत 17 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। वह इस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये दे चुके हैं। माशना क्षेत्र में बीएसएनएल के टॉवर की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने गांव में रास्ते के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से डेढ़ लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन और पंचायत उपप्रधान यशवंत सिंह ने सांसद का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगों उनके समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोघरी में भी जनसभा को संबोधित करते हुए रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि दोघरी-समाना सड़क के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के तहत 4.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दोघरी तक एंबुलेंस योग्य सड़क के चालू हो जाने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा होगी। अब इस सड़क को समाना, त्यून, समांलग तक पहुंचाकर दूरदराज के गांवों के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। डुबकन-फलाण सड़क के लिए 4.92 करोड़ और जठानी सड़क के लिए 1.92 करोड़ सहित लगघाटी की अन्य सड़कों के लिए भी करोड़ों की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मानगढ़ पंचायत में विभिन्न कार्यों के लिए एक लाख रुपये और शक्ति महिला मंडल को बीस हजार रुपये देने की घोषणा भी की। जनसभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सूद, मंडल मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद सांसद ने देर शाम पाहनाला के निकट शिलग पधर संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें