फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवता कारदार संघ के चुनाव को बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवता कारदार संघ के
विज्ञापन

चुनाव को बनेगी रणनीति
देवसदन में होगी बैठक, प्रस्तावित हैं त्रैवार्षिक चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू के प्रस्तावित त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर कारदारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव को देखते हुए संघ जिला कुल्लू ने 11 जुलाई को जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। संघ में 450 से अधिक देवी-देवताओं के कारदार पंजीकृत हैं।
संघ जिला कुल्लू के अंतर्गत पड़ने वाले सभी 11 खंडों निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, गड़सा, कुल्लू सदर, मणिकर्ण, काइस, कटराईं, नग्गर और मनाली के खंड प्रधानों, जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया की रणनीति बनाई जाएगी। संघ जिला कुल्लू के महासचिव टीसी महंत ने बताया कि 11 जुलाई को 11 बजे देव सदन कुल्लू में जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ के प्रस्तावित चुनाव को लेकर बुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड प्रधानों से आग्रह किया है कि चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी खंड प्रधान अपने-अपने खंडों में पंजीकृत कारदारों की सदस्यता शुल्क व पंजीकृत कारदारों की सूची जिला कारदार संघ के कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। अभी तक कई खंडों की सूचियां जिला में नहीं पहुंची हैं। बैठक में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति जिला कार्र्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, खंड प्रधान व खंडों से संबंधित जिला प्रतिनिधि सुनिश्चित करें। उपरोक्त बैठक में उपस्थित होने वाले जिला की तरफ से समस्त खंड प्रधानों को लिखित पत्र भी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें