फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट को दूर करने को लगाए जाएंगे 25 नए हैंडपंप

विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में ठप चल रहीं 75 पेयजल योजनाओं के विकल्प ढूंढने के लिए प्रशासन और आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। स्थिति से निपटने के लिए जिले में 25 नए हैंडपंप लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विकल्प के तौर पर दूसरी पेयजल योजना से लिंक कर पानी जोड़ा जाएगा। जबकि, रबड़ के पाइप से नए स्रोत से पेयजल की सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। फिलहाल, जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग बावड़ी, नदी और नालों से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं।
टैंकरों से की जाएगी सप्लाई : डीसी
बुधवार को जिले में चल रही पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त यूनुस ने जिले में पेयजल आपूर्ति, अन्य प्रबंधों और मानसून से पहले की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पुरानी पेयजल योजनाओं, जल स्रोतों और हैंडपंपों की मरम्मत शीघ्र करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें और जिले में पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके वहां दो दिन के भीतर पेयजल समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाएं। गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से भी पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी पानी का सदुपयोग करने की अपील की। अगर कोई व्यक्ति पीने के पानी को सिंचाई या निर्माण कार्यों के लिए प्रयोग करता हुआ पकड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व विभाग को कड़ी नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक
डीसी ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रतिदिन इस विषय पर कम से कम एक विद्यार्थी का संबोधन करवाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण स्तर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आईपीएच विभाग के एसई देवेश भारद्वाज ने पेयजल आपूर्ति और अन्य प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा पेश किया। इस अवसर पर एडीएम अक्षय सूद, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, एसडीएम आनी चेत सिंह, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शिकायत के लिए जारी किया टॉल फ्री नंबर
कुल्लू में जल संकट की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर 9418073970, 9418456555, 9418035952, 9418063779 और टॉल फ्री नंबर 18001808009 पर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

आईपीएच के 700 कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
जिला कुल्लू में पेयजल संकट को देखते हुए आईपीएच विभाग ने कुल्लू के करीब 700 अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। एक माह तक फील्ड स्टाफ से लेकर अधिशासी अभियंता तक के अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें