फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोझा से डेढ़ किमी आगे तक हटाई बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा बहाली का कार्य शुरू
विज्ञापन

सोझा से डेढ़ किलोमीटर आगे तक हटाई गई बर्फ
कुल्लू। बीते सप्ताह हुई बर्फबारी से बंद हुए जलोड़ी दर्रा की बहाली का कार्य एएनएच अथॉरिटी ने शुरू कर दिया है। शुक्रवार से स्नो कट्टर से सोझा से बर्फ हटाओ अभियान शुरू किया है और पहले दिन करीब डेढ़ किलोमीटर तक बर्फ को हटाया गया है। हालांकि छोटे वाहन सोझा तक जा रहे हैं। जिससे जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है।
अब लोगों को दस किलोमीटर के बजाये पांच किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा। मौसम ने साथ दिया तो एनएच अथॉरिटी ने चार दिनों के भीतर दर्रा को बहाल करने का लक्ष्य रखा है। जलोड़ी दर्रा में जाड़े का दूसरा बड़ा हिमपात हुआ है और बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी जिला मुख्यालय से अलग-थलग हो गई है। कई लोग बाया शिमला और करसोग होकर जिला मुख्यालय अपने कामकाज को निपटाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि सोझा से आगे बर्फ अधिक होने से शुक्रवार को पहले दिन मशीनरी से करीब डेढ़ किमी हाईवे से बर्फ को हटाया गया है। लोगों को दर्रा होकर अधिक समस्या न हो ऐसे में अथॉरिटी ने दर्रा को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि दर्रा के पूरी तरह से बहाल होने पर बस सेवा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें