फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द की जाएगी निजी कालेज की मान्यता: एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द की जाएगी निजी कॉलेज की मान्यता
विज्ञापन

कॉलेज में छात्रा से हुए दुराचार को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने शुक्रवार को हमीरपुर के निजी महाविद्यालय में छात्रा के साथ हुए दुराचार घटना के खिलाफ ढालपुर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस तरह के घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा करती है। कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर गुरु और शिष्य की परंपरा को शर्मसार किया है। जिला छात्रा प्रमुख जागृति शर्मा तथा उदय सूद ने अपने बताया कि एक बार पहले भी इस कॉलेज में बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं और पहले भी एक छात्र को डराया धमकाया गया जिसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

इकाई सचिव महेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस कॉलेज की मान्यता को रद्द किया जाएगा और दोषी शिक्षक को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाएगा। अगर इस कॉलेज के खिलाफ जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। इस अवसर पर परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, अविनाश कुमार, दिशा सूद, ज्योति शर्मा, सृष्टि, अभिषेक, विशाल पठानिया, अरुण, सौरव जम्वाल, रुचिका कुमारी, सोनू, रवि, कुमार और अरूण महंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें