कांग्रेस सरकार के फैसलों पर जताया रोष
प्रदेश बीजेपी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
कहा-एक माह में चार कैबिनेट बुलाकर पैदा किया भ्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश बीजेपी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में कांग्रेस सरकार के लिए गए फैसलों की कड़ी निंदा की गई। बैठक में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा और महेश्वर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं किया है। चुनावों में मात्र एक महीने में चार कैबिनेट बुलाकर सिर्फ भ्रम का वातावरण तैयार किया गया। पूर्व में धूमल सरकार की ओर से 4-9-14 को 2009 से दिया गया था जिसे वर्तमान सरकार द्वारा बाकायदा घोषणा पत्र में 2006 से लागू करवाना था। इसके विपरीत सत्ता में आते ही कर्मचारी विरोधी फैसले लिए गए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एलआर ठाकुर, होशियार सिंह, सीता राम, लोबजंग, योग राज शर्मा, मनोहर लाल ठाकुर, राम सिंह, केशव मस्ताना, चंद्रमणी तथा प्रेम कौंडल आदि मौजूद रहे।