शाक्टी के दौरे पर आएंगे समुखी नारायण
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सीमांत लगते कुल्लू जिला के बालीचौकी क्षेत्र के देवता समुखी नारायण सैंज घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र शाक्टी के दौरे पर आ रहे हैं। करीब 20 साल बाद आ रहे देवता यहां शक्ति अर्जित करेंगे। देवता के आने को लेकर गाड़ापारली पंचायत के गांव शाक्टी के अधिष्ठाता वशिष्ठ ऋषि से भी देव मिलन करेंगे। इसको लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं इस संबंध में वशिष्ठ ऋषि के कारदार लुदर चंद तथा गूर मणि चंद ने कहा कि देवता समुखी नारायण 30 अक्तूबर को शाक्टी गांव पहुंचेंगे। देवता समुखी नारायण की रथयात्रा थाची देवालय से शुरू हो गई है। पुजारी हरिदत्त शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल शाक्टी में जिला कुल्लू और सीमांत लगते मंडी जिला के कई देवी देवता सालभर में शक्ति अर्जित करने के लिए आते हैं। देवता के साथ आने वाले सभी लोगों के स्वागत के लिए गांव के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।