फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से विवाहिता महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से विवाहिता महिला की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। झोलाछाप के इंजेक्शन लगा देने से विवाहिता महिला की हालत बिगड़ गई। जिसपर परिजनों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा। जिसे देख चिकित्सक मौके से खिसक लिया। महिला को गंभीर हालत में मुरादाबाद के टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर मीरगंज निवासी मोहम्मद उमर की पत्नी तसलीम जहां को तीन दिन पूर्व वायरल बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। परिजन गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक एवं मेडिकल स्वामी के पास ले गये। और उससे इलाज कराने लगे। शनिवार को महिला दवा लेने के लिये झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंची और दवा लेने के बाद भी कोई सुधार न होने की बात कही। आरोप है कि जिसपर झोलाछाप चिकित्सक ने महिला के इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला बेहोश हो गई। और उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जैसे ही सूचना महिला के परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गये। और झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भारी भीड़ लग गई। हंगामा होता देख चिकित्सक मौके से खिसक लिया। परिजन महिला को उचित उपचार के लिये मुरादाबाद टीएमयू हास्पिटल ले गये। जहां उसका उपचार जारी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदूकांत वर्मा ने बताया कि इस मामले में उनके पास कोई शिकायत व जानकारी नही है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें