फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस सूत्रधार प्रतियोगिता रही आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम के 40वें वर्षगांठ उत्सव समारोह में प्रिंस और प्रिंसेस सूत्रधार प्रतियोगिता आकर्षक का केंद्र रही है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीत, लोक गीत, मूक अभिनय, फैशन शो, लोक नृत्य व समूह नृत्य तथा समूह गान की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समूह गान स्पर्धा में पैराडाइस वैली स्कूल शिरड, साईं स्टार स्कूल ढालपुर ने अपनी प्रस्तुति दी है। लोक गीत में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल कुल्लू, कैंब्रिज स्कूल मौहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शास्त्रीनगर, ट्रिनिटी स्कूल मौहल, परी एंजल स्कूल लरांकेलो, ब्यास पब्लिक स्कूल बाई पास रोड़, आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर बगीचा, पैराडाइस वैली स्कूल शिरड़, ऑवर लेडी स्कूल ढालपुर, फिल्म गीत में नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल कुल्लू, सैम रॉक कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, ऑवर लेडी स्कूल ढालपुर, ट्रिनिटी स्कूल मौहल, लौरल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शास्त्रीनगर, परी एंजल स्कूल लरांकेलो, ब्यास पब्लिक स्कूल बाई पास रोड़ कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल, आर्य आदर्श हाई स्कूल अखाड़ा बाजार के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। मूक अभिनय में सैम रॉक कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर तथा पैराडाइस वैली स्कूल शिरड, फैशन शो में ट्रिनिटी स्कूल मौहल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल ने कार्यक्रम पेश किया।
दूसरे चरण की प्रिंस सूत्रधार स्पर्धा में ब्यास पब्लिक स्कूल, बाई पास रोड कुल्लू के शिवम, ब्यास पब्लिक स्कूल बाई पास रोड कुल्लू के दिवाकर, ट्रिनिटी स्कूल मौहल के अमन व दीपक राणा, कैंब्रिज स्कूल मौहल के शौर्य व कर्ण वीर, जॉनसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन के कार्तिक और तुषार, आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर बगीचा के अभिषेक, देहली पब्लिक स्कूल मनाली के वैभव, साईं स्टार ढालपुर के भीमसेन मेहता व मोहम्मद शाहिद, लोकनृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, कैंब्रिज स्कूल मौहल, ब्यास पब्लिक स्कूल बाई पास रोड कुल्लू तथा साईं स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर, समूह नृत्य में क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा, सीसे स्कूल ढालपुर, सीसे स्कूल काईस, साईं स्टार स्कूल ढालपुर, डीएवी स्कूल मौहल तथा कुल्लू साइंस स्कूल ढालपुर ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ग्रीन हिल्स कंज्यूमर केयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर रहे। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें