फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन में खोल दीं 41 सड़कें, 1297 ट्रांसफार्मर भी किए बहाल

Fri, 30 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग में स्नो स्कूटर का लुत्फ उठाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
जिले में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटे कर्मी
अभी चल रहा है 57 सड़कों और 187 ट्रांसफार्मरों को बहाली का काम

पर्यटकों को दी अति संवेदनशीन इलाकों का रुख न करने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। सीमा सड़क संगठन, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग के कर्मचारी सुबह से देर शाम तक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में जिले में अभी एक हाईवे के साथ 41 सड़कें खोल दी गई हैं। 1297 ट्रांसफार्मर भी बहाल कर दिए हैं। इससे आम लोगों के साथ पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा बंद चल रहीं पेयजल स्कीमों को भी बहाल कर लोगों को सुविधा प्रदान की है लेकिन कई योजनाओं को अधिक नुकसान होने से उन्हें अस्थायी रूप से बहाल किया है। घाटी में हुई भारी बर्फबारी से शहर से लेकर गांवों तक ठिठुरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी सैकड़ों लोग दुश्वारियों से जूझ रहे हैं। सड़कें बंद होने के साथ कई गांव एक सप्ताह से अंधेरे में हैं। पन्ना लाल, गोविंद सिंह, तेज राम, पिंकू राम, अशोक ठाकुर ने कहा कि कृषि-बागवानी के लिए बर्फबारी वरदान साबित हुई है लेकिन दुश्वारियों के कारण लोग गांव में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से जो सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं, उन्हें जल्द बहाल करने की जरूरत है। बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि 90 फीसदी बिजली के ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। बंद ट्रांसफार्मरों को भी सुचारू करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि बर्फ से प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें