कुल्लू/मनाली। जिले के तीन स्कूलों में विद्यार्थियों ने अमर उजाला की ओर से आयोजित दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्साह के साथ दी। शुक्रवार को साई स्टार स्कूल ढालपुर, कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर और डीएवी स्कूल मनाली में अलग-अलग सत्रों में परीक्षा करवाई गई। इसमें 397 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सुबह के सत्र में साई स्टार स्कूल ढालपुर में परीक्षा हुई। इसमें 159 में से 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल्लू काॅन्वेंट स्कूल में भी सुबह के सत्र में परीक्षा हुई। यहां 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोपहर बाद मनाली के डीएवी स्कूल में सभी 158 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान तीनों स्कूलों के शिक्षकों ने सहयोग किया।
अमर उजाला की ओर से विद्यालयों एवं छात्रों से संपर्क और इंगेजमेंट के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिशा के तहत पहले चरण में 1,000 से अधिक आईसीएसई और सीबीएसई विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब एक लाख छात्रों को शामिल करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह प्रतियोगी परीक्षा 10 फरवरी को भी होगी।
...
छात्रवृत्ति परीक्षा करवाने से विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ेगा। अमर उजाला ने छात्रवृत्ति परीक्षा करवाकर एक बहुत ही अच्छा निर्णय लिया है।
-सुरेश कुमार, चेयरमैन, कुल्लू काॅन्वेंट स्कूल ढालपुर
...
अमर उजाला ने छात्रवृत्ति परीक्षा करवाकर सराहनीय कार्य किया है। इससे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी तैयारियां कर सकते हैं।
-रेणु गौतम, उपप्रधानाचार्य साई स्टार स्कूल कुल्लू
...
अमर उजाला की दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा करवाना एक अच्छा मंच है। परीक्षा से विद्यार्थियों को भविष्य में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
-नितिका गौतम, पीजीटी बायोलॉजी डीएवी मनाली
000