दो सत्रों में करवाई गई जेबीटी और शास्त्री परीक्षा
...........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुल्लू में शनिवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाई गई। परीक्षा में 392 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से छात्र विद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। इस केंद्र में दो सत्रों में अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई गई। सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री की परीक्षा हुई।
परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हुईं। जेबीटी और शास्त्री विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। जेबीटी के लिए 358 और शास्त्री के लिए 34 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपमंडल अधिकारी सदर विकास शुक्ला ने कहा कि केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करवाई गई है। संवाद