फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमालयन मैराथन में 37 एनसीसी कैडेटों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के 37 कैडेटों ने मनाली में आयोजित हिमालयन मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मनाली होटलियर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मैराथन में पांच, 10, 21 और 42 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन

मैराथन में 14 कैडेट्स ने 42 किलोमीटर, 12 ने 21 किलोमीटर, नौ ने 10 किलोमीटर और दो कैडेटों ने पांच किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। कैडेटों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा और सार्जेंट मनदीप ने कहा कि कैडेटों के लिए 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी करना विशेष उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में कैडेट्स की भागीदारी से एनसीसी के अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस का संदेश मजबूत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें