उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 अक्तूबर को लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रस्तावित दौरे के अनुसार सीएम सुक्खू स्पीति में करोड़ों की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 14 अक्तूबर सुबह 7:10 बजे ओक ओवर शिमला से सड़क मार्ग से अनाडेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 7:30 बजे हेलिकॉप्टर से काजा के लिए उड़ान भरेंगे।
सुबह 10:45 बजे रोंगटोंग में 2 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर पीवी पावर प्लांट के साथ 1 मेगावाट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। चींदांग तांगती से खार टेलिंग सड़क और तांजिट से हिक्किम सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे आइस हॉकी ग्राउंड में जनसभा करेंगे। संवाद