फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 3500 वाहन मनाली पहुंचे, 300 से अधिक वोल्वो बसें भी पहुंची

विज्ञापन
कुल्लू के बंजार के जिभी के समीप लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे हैं। इससे शहर के पर्यटन स्थलों के साथ होटल, बाजार और अन्य पर्यटन कारोबार में भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को करीब 1800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर करीब 3,000 हो गई, जबकि शनिवार को लगभग 3500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा तीन दिनों में 300 से अधिक वोल्वो बसों के माध्यम से भी हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। लंबे वीकेंड के चलते कई बड़े होटल लगभग पैक हो गए हैं। अधिकतर होटलों में आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पर्यटन निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं। संवाद

कुल्लू के बंजार के जिभी के समीप लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें