फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क बहाल होने के बाद टनल का मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
टनल रिसाव घटना के बाद हुए समझौते की जानकारी देते पार्वती परियोजना चरण दो के महाप्रबंधक रणजी
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो में हुए टनल रिसाव को लेकर प्रभावितों की 16 मांगों पर एनएचपीसी प्रबंधन ने सहमति दे दी है। वहीं, सैंज-रैला सड़क बहाल होने के बाद टनल की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर बंद पड़ी दो टरबाइनों में दोबारा बिजली उत्पादन शुरू करने का प्रयास है। फिलहाल चरण-दो की चार में से दो टरबाइनें ही चल रही हैं। इससे 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित है।
विज्ञापन

19 सितंबर को टनल में रिसाव के दौरान पालचरा गांव में हुए नुकसान के लिए डंपिंग साइट पर जमा मलबे को भी कारण माना गया है। यह मलबा वर्ष 2025 की आपदा के बाद यहां डंप किया गया था। अब परियोजना प्रबंधन इस मलबे को हटाएगा, ताकि भविष्य में किसी तरह का खतरा न रहे। इसके लिए वन विभाग एस्टीमेट तैयार करेगा।
पार्वती परियोजना चरण-दो के महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि गठित समिति की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर होने के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई सभी 16 मांगों पर एनएचपीसी प्रबंधन ने सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन स्थानीय हितधारकों से संवाद और आपसी समझ के माध्यम से समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान परियोजना के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें