फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गुशैणी में गाइड बनने के गुर सीखेंगे 35 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान कुल्लू ने युवाओं को गुशैणी में टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया। 10 दिनों तक चलने वाले निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में घाटी के 35 युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक सौरभ उपाध्याय ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को ट्रेवल और टूरिस्ट गाइड के माध्यम से एक सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स की ओर से अपने तजुर्बे से प्रतिभागियों को यात्रा और गाइड के कई नवीनतम पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रतिभागी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर गाइड करने के लिए अधिकृत होंगे। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान विरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण से लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें