फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाड़ी स्कूल में खीर खाने के बाद बिगड़ी 35 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बाड़ी में खीर खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर सीएचसी पतलीकूहल में उपचार के लिए ल
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील में खीर खाई। शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। कुछ बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलकांत और उपप्रधान ललित मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के परिजनों रामचंद, मुकेश कुमार, ईशांत, देवराज, हीरा लाल, मेहर चंद और सुनील ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।
सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे डाॅक्टर मोहित शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि इसकी वजह दूषित पानी भी हो सकता है। हालांकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। बीएमओ नग्गर कर्ण ने बताया कि सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अस्पताल का दौरा कर बच्चों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछा। विधायक ने चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें