कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है जिसमें मोटरसाइकल सवार पंजाब के युवक भी काफी संख्या में आते हुए दिखाई रहे हैं।
आरोप है कि पंजाबी युवकों ने एक टैक्सी चालक की पिटाई की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार मामला उनके ध्यान में आया है और मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस का कहना है कि पुलिस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद