फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में लगेगा 33 केवी का सबस्टेशन

Wed, 24 Dec 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ गांवों में भी नहीं रहेगी पावर कट की समस्या
विज्ञापन

विंटर कार्निवल को सीएम सुक्खू कर सकते हैं शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली सहित ऊझी घाटी के गांवों में बिजली की समस्या दूर होगी। बिजली बोर्ड मनाली में 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित करेगा। करीब 14 करोड़ रुपये से लगने वाले सब स्टेशन से पर्यटन नगरी में ओवरलोडिंग और बिजली कट की समस्या दूर होगी।
बोर्ड ने टेंडर भी अवार्ड कर दिया है। अब मनाली विंटर कार्निवल के दौरान इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों से करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के गांवों में बिजली के ओवरलोड के साथ कट की बड़ी दिक्कत रहती है। इससे पर्यटन कारोबारियों को सबसे बड़ी समस्या रहती है। इसका खमियाजा सैलानियों को भी भुगतना पड़ता है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील कालिया ने कहा कि मनाली में 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित करने के लिए टेंडर हो गए हैं। कार्निवल में इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बनने से मनाली शहर और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पीक लोड में न करें बिजली के गैर जरूरी काम : कालिया
बिजली बोर्ड मनाली होटलियरों से अपील की है कि क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचते हैं। बिजली बोर्ड हर संभव प्रयास कर रहा है कि सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रीणी सबस्टेशन कि जितनी क्षमता है, वह पूरी हो चुकी है। अपील की है कि गैर जरूरी बिजली संबंधी काम पीक लोड में सुबह सात बजे से दस बजे के बीच में न करें। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील कालिया ने कहा कि इस दौरान ⁠गीजर, हीट पंप और सोलर बैकअप सुबह पांच बजे से पहले कर दें। जो बिजली उपकरण खराब हों, उनका उपयोग करने से भी बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें