फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Wed, 24 Dec 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर वशिष्ट चौक में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वशिष्ट चौक पर एक पिकअप और स्कूटी के बीच टक्कर में नेपाल मूल के एक युवक की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार मध्यरात्रि को वशिष्ट चौक के समीप हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सचिन पुत्र अजय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक स्कूटी सवार मनाली से बाहंग की ओर जा रहा था। वशिष्ट चौक के समीप मनाली की ओर आ रही एक पिकअप के साथ अजय की टक्कर हो गई। इससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह के समय उसकी मौत हो गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें