फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 32 प्रशिक्षु ले रहे बेसिक माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के उपकेंद्र जिस्पा में 32 प्रशिक्षु वेसिक माउंटनियर
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के उपकेंद्र जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को बेसिक माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

20 अप्रैल से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर का समापन 15 मई को होगा। इसमें लाहौल-स्पीति जिले से 27 प्रशिक्षुओं के साथ मंडी, शिमला, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के साथ मुंबई से एक-एक प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में स्कीइंग के बाद सीजन का यह पहला बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स चल रहा है।
इसमें 17 से 44 वर्ष तक की आयु के प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के उपकेंद्र जिस्पा के इंचार्ज मोहन नाजू ने बताया कि प्रारंभिक दौर में प्रशिक्षुओं को बर्फ पर ही चलने और फिरने के साथ कई तरह की तकनीक को सिखाया जा रहा है। शिविर में आइस ट्रेनिंग के साथ अंत में पहाड़ पर चढ़ने और उतरने की बारीकियां बताई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

..........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें