फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सरकोटी ने पतलीकूहल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। आईटीआई शमशी में जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हो गई है। इसमें आठ सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई की टीमें में भाग ले रही हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल और एथलेटिक्स मुकाबले हो रहे हैं। इन विभिन्न खेल प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को खो-खो मुकाबला मेजबान शमशी और पतलीकूहल के बीच खेला गया। इसमें शमशी टीम विजय रही। दूसरा मैच सरकोटी और निरमंड टीम के बीच हुआ और निरमंड ने जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीसरा मैच आईटीआई सैंज और कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें सैंज टीम ने मैच जीता है। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में सरकोटी ने पतलीकूहल तथा कुल्लू ने निरमंड को हराया है। इसके अलावा वॉलीबाल में सरकोटी ने कुल्लू, शमशी ने पतलीकूहल को शिकस्त दी। इसके अलावा बास्केटबाल में मेजबान शमशी ने पतलीकूहल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि खेलकूद स्पर्धा का समापन 28 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें