फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार व्यावसायिक तौर पर रोहतांग को चली इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
36.2 13.0
विज्ञापन

पहली बार व्यावसायिक तौर पर
रोहतांग में चली इलेक्ट्रिक बसें
बुधवार को तीन बसों में 75 सैलानी सैर-सपाटे को पहुंचे रोहतांग
सेवा सफल रही तो आने वाले दिनों में बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर रोहतांग के लिए व्यावसायिक तौर पर इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हो गई हैं। बुधवार सुबह आठ बजे तीन इलेक्ट्रिक बसें रोहतांग के लिए रवाना हुई। इन 25 सीटर बसों में देशभर से आए 75 पर्यटक सवार होकर सैर सपाटे को रोहतांग पहुंचे। पहली बार इलेक्ट्रिक बसों में सवार होकर रोहतांग पहुंचे सैलानियों ने बस में सफर का भरपूर लुत्फ उठाया।
बताया जा रहा है कि एचआरटीसी के पास दो दर्जन के करीब इलेक्ट्रिक बसें हैं। रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों में जाने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ने की सूरत में आने वाले दिनों में इन बसों की तादाद बढ़ाई भी जा सकती हैं। हालांकि शुुरूआत में एचआरटीसी सिर्फ रोहतांग रूट पर इलेक्ट्रॉनिक बसें चला रहा है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि रोहतांग के लिए शुरूआत में तीन इलेक्ट्रिक बसों को शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। गौरतलब है कि रोहतांग पर असंख्य वाहन पहुंचने से पर्यावरण प्रभावित हो रहा था। लिहाजा एनजीटी ने रोहतांग जाने वाले वाहनों को नियंत्रित किया और अपने आदेश में आठ सौ पेट्रोल और चार सौ डीजल वाहनों को परमिट लेकर जाने का प्रावधान करवाया। साथ ही एनजीटी ने रोहतांग के लिए इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बसें चलाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन ने किया इलेक्ट्रिक बसों का स्वागत
मनाली (कुल्लू)। हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली ने मनाली से रोहतांग रूट पर शुरू की गई इलेक्ट्रिक बसों के चलाए जाने का स्वागत किया है। यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान गुप्तराम ने कहा कि यूनियन इस बसों का स्वागत करती है। लेकिन यूनियन के लिए प्रशासन ज्यादा मात्रा में मनाली में ही रोहतांग परमिट प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें