आतंकवाद, महंगाई के मुद्दों
पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
सीसे स्कूल बंजार में किया गया युवा संसद का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में वर्ष 2018-19 के लिए स्कूली स्तर पर युवा संसद का गठन किया गया। युवा संसद की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया ने की। संसद में प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र नीरत सिंह नेगी एवं हरी सिंह ने चुनाव प्रभारी की भूमिका निभाई। युवा संसद के लिए सर्वसहमति से सुनील कुमार को प्रधानमंत्री पद से नवाजा गया।
वहीं गायत्री ठाकुर ने स्पीकर की भूमिका अदा की। गृह मंत्री प्रेम चंद, विदेश मंत्री दीपक, मानव संसाधन मंत्री पलक, कानून मंत्री जया, रक्षा मंत्री उषा, वित मंत्री भावना, कृषि मंत्री नवीन को नियुक्त किया गया। युवा संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच कड़ी गहमागहमी देखने को मिली। विपक्ष ने सरकार को सीमा विवाद आतंकवाद, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की माली हालत, भ्रष्टाचार मुद्दों पर घेरा। जबकि सत्ता पक्ष अपने बचाव की मुद्रा में नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता देसराज, जालम सिंह, जेआर ठाकुर, जुगल किशोर, हंसराज, वेद प्रभात, राजेंन्द्र, युवराज और मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।