कुल्लू। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग कुल्लू ने पूर्व सैनिक कोटे के आश्रितों के आरक्षित पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक कोटे के सभी आश्रितों को प्रदेश में रिक्त चल रहे टीजीटी आर्टस, टीजीटी नॉन मेडिकल, डीजीटी मेडिकल के पदों पर अब भूतपूर्व सैनिकों की विवाहित लड़कियां भी आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के कोटे से जुड़े टेट पास बैचवाइज सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
उम्मीदवार 12 अप्रैल तक एलीमेेंटरी शिक्षा विभाग कुल्लू के कार्यालय में आवेदन कर सकता है। टीजीटी के संबंधित पदों की बैचवाइज काउंसलिंग 19, 20 और 21 अप्रैल को होगी। उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर बुलावा पत्र भी जारी कर दिए हैं। एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने कहा कि टीजीटी आर्टस में सामान्य वर्ग के 65, टीजीटी मेडिकल नॉन मेडिकल के 63 तथा टीजीटी मेडिकल 30 पदों को भरा जाएगा। इस प्रकार ओवीसी वर्ग मेें आर्ट में 21, नॉन मेडिकल के 10 और मेडिकल के तीन, एससी वर्ग में आर्टस में 29, नॉन मेडिकल में 17 और मेडिकल में सात, एसटी वर्ग में आर्टस में 10 और नॉन मेडिकल में छह पदों की भरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी आर्ट में सामान्य वर्ग में बैच 2002, ओवीसी में 2005, एससी में 2007 तथा एसटी में 2016 के उम्मीदवार भाग ले सकेेंगे। नॉन मेडिकल में बैच 2004, ओबीसी में 2007, एससी में 2014 तथा एसटी में अब तक के सभी अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं मेडिकल में 2005 बैच, ओबीसी में 2008 तथा एससी और एसटी के अब तक उम्मीदवार भाग ले पाएंगे।