फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट और बस सेवा को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट और बस सेवा को
विज्ञापन

लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम
इंटरनेट बंद होने से नीट के लिए आवेदन करने से वंचित रहे बच्चे
हलके की समस्याओं को नजरअंदाज कर सत्ता सुख में व्यस्त मंत्री-रवि
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ढुलमुल इंटरनेट सेवा समेत कई अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर लाहौल-स्पीति कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दो महीने से ठप इंटरनेट सेवा को सुचारु करने के अलावा घाटी में बस सेवा शुरू करने, छुरपक पेट्रोल पंप में ईंधन की आपूर्ति और उदयपुर में तत्काल एसडीएम की तैनाती के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने कहा कि दो महीने से लाहौल में इंटरनेट सेवा ठप है। जिसके कारण तमाम सरकारी ऑनलाइन कामकाज तथा बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। लाहौल में जाति, आय समेत कई तरह के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। पूर्व विधायक एवं नेशनल एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि जिला के एमएलए मंत्री बनने के बाद अपने ही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को भूल गए हैं। आईटी मंत्रालय होने के बावजूद बीएसएनएल अधिकारियों को मंत्री का कोई खौफ नहीं है। विपक्ष में रहते हुए डॉ मारकंडा अकसर उन पर घाटी की अनदेखी का आरोप लगाते रहे। लेकिन अब खुद जनजातीय लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने कहा कि इंटरनेट ठप होने से बोर्ड परीक्षाओं के इंटरनल असेसमेंट और प्रेक्टिकल मार्क्स देने की प्रक्रिया ठप हो गई है। बैंकों में कामकाज ठप हो गया है। इंटरनेट ठप होने से कई बच्चे नीट की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि उदयपुर में 2 महीनों से एसडीएम का पद खाली है। जिससे लोगों को कामकाज निपटने में दिक्कत पेश आ रही हैं। घाटी के भीतर सड़कें बहाल होने के बावजूद निगम की बस सेवा बंद है। एक सप्ताह के भीतर इंटरनेट, बस सेवा को बहाल नहीं किया गया तो पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें