फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांगो को लेकर कृषि मंत्री से शिमला में मिलेगा र्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
महासंघ मंत्री के समक्ष रखेगा लंबित मांगें
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा से शिमला में मुलाकात करेगा। इस सिलसिले में लाहौल से शिमला जाने के लिए उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने महासंघ के सदस्यों को अधिकारिक मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल फरवरी माह के अंत में डॉ. मारकंडा से अपनी लंबित मसलों को लेकर मुलाकात करेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में अचानक बंद किए गए एडवांस सेलरी सिस्टम को जनजातीय इलाकों में फिर से शुरू करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा घाटी में सेवारत कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा के अलावा यहां पर अपना कार्यकाल पूरा करने वालों को समय पर रिलीव करने की भी मांग की जाएगी। प्रभुजी ने बताया कि डॉ. मारकंडा ने प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात का समय दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सचिव राजेश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमनाथ, मुख्य सलाहकार शविलाल डोगरा, उपप्रधान मोहन लाल और सलाहकार नरेश कुमार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें