फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी में पहली बार शामिल त्रिजुगी नारायण

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। वसंत पंचमी के अवसर पर देवभूमि कुल्लू के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। वहीं बसंत पंचमी में दियार घाटी के आराध्य देवता त्रिजुगी नारायण ने भी लाव लश्कर के साथ शिरकत की। देवता त्रिजुगी नारायण वसंत पंचमी के मौके पर पहली बार कुल्लू पहुंचे। भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा के देवता त्रिजुगी नारायण सुल्तानपुर से ढालपुर पहुंचे। इसके बाद भव्य रथयात्रा में शामिल होकर भगवान रघुनाथ के साथ अस्थायी शिविर पहुंचे। जहां पर सभी परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन

रविवार को देवता लाव लश्कर के साथ कुल्लू पहुंचे थे। कुल्लू पहुंचने पर देवता ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि वसंत पंचमी के अवसर पर दियार के देवता त्रिजुगी नारायण पहली बार शामिल हुए हैं। देवता ने भगवान रघुनाथ की रथयात्रा की शोभा बढ़ाई। वसंत पंचमी पर पहली बार भगवान रघुनाथ के अलावा अन्य देवता को देखकर लोगों का उत्साह बना। देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद देवता त्रिजुगी नारायण अपने देवालय लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें