फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिसंबर को यातायात के लिए खुलेगा भुंतर बैली ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
11 को यातायात के लिए खुलेगा भुंतर वैैली ब्रिज
विज्ञापन

वैैली पुल बनकर तैयार, सोलिंग और टारिंग का काम शुरू
करीब 1.33 करोड़ की लागत से डबललेन पुल तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे-21 स्थित भुंतर में ब्यास नदी पर नया वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लोनिवि के मेकेनिकल विंग शमशी ने नया पुल का तैयार कर दिया है अब भुंतर की तरफ से पुल के कोने पर सोलिंग और टारिंग का काम शेष रह गया है। जिसे दो-तीन दिनों में पूरा कर दिया जाएगा और 11 दिसंबर से पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। 10 नवंबर से चल रहे भुंतर वैली पुल का कार्य अब अंतिम दौरे पर है।
विज्ञापन

एनएच अथॉरिटी द्वारा नया बैली पुल का निर्माण करने से अब यहां आरसीसी पुल का भी काम जल्द शुरू होगा। करीब 1.33 करोड़ की लागत से डबललेन पुल से भुंतर में लगने वाले जाम से पर्यटकों के साथ पार्वती वैली कि किसानों-बागवानों को राहत मिलेगी। इस संबंध में एनएच अथॉरिटी के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि पुराने पुल को हटाकर नए पुल का स्ट्रक्चर को तैयार कर दिया है। पुल के एक कोने पर सोलिंग व टारिंग का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया है। 11 दिसंबर सुबह से इसे वाहनों की आवाजाही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें