फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरे न करने वाले होटलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
Manali City - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कुल्लू और मनाली के होटलों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शिकंजा कस दिया है। एनजीटी ने कुल्लू और मनाली के 1700 होटलों, लॉज, होम स्टे के निरीक्षण के लिए कमेटी गठित की है। समिति अब 25 कमरों से ऊपर वाले होटल, लॉज, होम स्टे में निरीक्षण करेगी। वन भूमि पर बने व प्रदूषण बोर्ड की सहमति के बिना वाले प्रथम श्रेणी के होटलों पर एनजीटी ने कड़ा रूख अपनाया है। ऐसे होटलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

ऐसे होटलों को सभी विभागों से अपंजीकृत कर जल्द बंद करने के आदेश दिए जाएंगे। जिससे लापरवाह होटल संचालकों और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। शर्तें पूरी न करने वाले होटल संचालक व मालिक एनजीटी की ओर से गठित टीम के निरीक्षण की खबर से सकते में हैं। औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करने के लिए जुट गए हैं। समिति द्वारा अगले सोमवार से ही संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू होने से होटल कारोबारियों को एकदम औपचारिकताएं पूरी करवाने का समय भी नहीं मिल पाएगा। अमर उजाला पहले ही ‘मनाली के 550 होटल मानकों पर फेल, कार्रवाई की तलवार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर चुका है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पानी के स्रोत, ठोस कचरे के प्रबंधन, सीवेज उपचार संयंत्र, बिजली के स्रोत संबंधी जांच परख की जाएगी और इसकी एक व्यापक रिपोर्ट एनजीटी बेंच में जमा करवाई जाएगी। इधर, मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर होटल नियमों के अनुसार चल रहे हैं। कुछ होटलों को प्रदूषण बोर्ड की तरफ से निर्देश मिले थे कि सभी औपचारिकताएं पूरी करें। जिस पर औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। उन्होंने अपील की है कि अगर कोई बचा हुआ होटल है तो तुरंत अपनी औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें