फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित स्थान में बेचे जा रहे पटाखे

विज्ञापन
द‌िवाली की रोशनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली को देखते हुए जिला प्रशासन ने आग की घटनाओं को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए हैं, लेकिन शहर में जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन कर हर कहीं पटाखों की बिक्री के लिए दुकानें सजा दी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए ढालपुर में रथ मैदान के सामने,अखाड़ा बाजार में मार्केट कमेटी के पास, सरवरी बाजार में नेहरू पार्क के पास भुंतर में वृंदावन वन विहाल, शमशी में आईटीआई गेट के सामने, बजौरा में मेला मैदान और बड़ा भुईंन में गड़सा मार्ग पर नंदलाल की दुकान के पास पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाने को कहा है। इसके लिए भी 50 किलोग्राम से अधिक पटाखे नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। जिससे यहां के लोग आग जैसी घटना को लेकर सहम से गए हैं। शहरवासी दीवान सिंह, अमृत पाल, राजू, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, शेर सिंह तथा चांद कुमार का कहना है कि शहर के बीचोंबीच पटाखे बेचना उचित नहीं है। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि चिन्हित स्थानों को छोड़ कर किसी दूसरी जगह पर पटाखों की ब्रिकी करना उल्लंघन है। इस पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें