फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से कुल्लू जिला में 31 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात से अभी तक 31 करोड़ की सरकारी और निजी संपति का नुकसान आंका गया है। जिला प्रशासन बरसात से होने वाले रोजाना के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसमें सबसे अधिक लोक निर्माण का हुआ है। जीवन रेखा कहलाने वाली सड़कों पर बरसात कहर बनकर बरसी है। घरों को भी बरसात में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को करीब 21 करोड़ की क्षति हुई है। आईपीएच विभाग के 4.86 करोड़, शिक्षा विभाग 15 लाख, एनएच अथॉरिटी को एक करोड़ का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा सोलंगनाला से धुंधी रोड पर एक करोड़, कृषि विभाग को 58 लाख, बागवानी विभाग को 1.04 करोड़, तथा घाटी में 36 कच्चे-पक्के घरों व गौशालाओं को नुकसान हुआ है जिसमें करीब 60 लाख की चपत लगी है। सड़कों में डंगे ढहने समेत टारिंग उखड़ने व सड़क बहने के मामलों में लोक निर्माण विभाग को नुकसान आंका गया है। बारिश से पेयजल स्कीमों को भी नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से सेब फसल को नुकसान पहुंचा है।
इधर, जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कुल्लू जिला में 31 अगस्त तक अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को हिदायत दी है कि वह संवेदनशील इलाकों की ओर न जाएं। एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने कहा कि बरसात से कुल्लू जिला में 31 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने बारिश की चेतावनी को लेकर जिला आपदा प्रबंधन टीमों के साथ जिलाभर में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें