कुल्लू। ढालपुर के खेल मैदान में चल रही अंडर-14 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एथेलेक्टिस के 100 मीटर छात्रा वर्ग में भुट्टी की पूजा ने पहला, सुल्तानपुर की सुमन ने दूसरा, बेंची की अलीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में सचाणी स्कूल की निकिता पहले, बेंची स्कूल की अलीषा दूसरे, भुट्टी स्कूल की बबली ने तीसरे स्थान पर रही।
छात्राओं के 400 वर्ग में न्यूल की संजना प्रथम, सोयल की शरी देवी द्वितीय, अनिशिका तृतीय जबकि 600 मीटर में भुट्टी की पूजा ने पहला, सुल्तानपुर स्कूल की खुशबू ने दूसरा, साईं स्टार स्कूल की श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में बैंची स्कूल की अलिषा पहले, सुल्तानपुर की सोनी दूसरे, कलवारी स्कूल की अवंतिका तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में नितिका प्रथम, काईस स्कूल की सीमा द्वितीय, सुल्तानपुर की सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में बेस्ट एथलीट का खिताब भुट्टी स्कूल की पूजा को दिया गया। इधर, छात्र वर्ग की 100 मीटर रेस में थरास स्कूल के सुमित ने पहला, शमशी स्कूल के रवि ने दूसरा, बाशिंग स्कूल के सुमेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में बजौरा के निशांत ने पहला, बाशिंग के सुमेश ने दूसरा, स्नोर वैली बजौरा के अभय ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। 400 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, आशिष द्वितीय, और विजय तृतीय जबकि 600 मीटर दौड़ में न्यूल स्कूल के विजय ने प्रथम, स्नोर वैली बजौरा के बुलेश द्वितीय और यशपाल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में शमशी स्कूल के रवि पहले स्थान पर रहे। सुरेश दूसरे और निशांत को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऊंची कूद में सूजल ने पहला, चंद्रकांत ने दूसरा तथा रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थरास स्कूल के सुनील को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान एडीपीईओ नरेंद्र कुमार, प्रधान मनोहर लाल ठाकुर, गिरधारी आदि मौजूद रहे।