फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता भारद्वाज, कुमार साहिल व नीरू चांदनी मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव 14 से 16 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा। जनजातीय उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रियलिटी शो फेम गीता भारद्वाज, कृतिका तनवर और कुमार साहिल धूम मचाएंगे। वहीं, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला से पंजाब, हरियाण, राजस्थान, लेह के सांस्कृतिक दल लोक संस्कृति से रूबरू करवाएंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या 14 अगस्त को कृतिका तनवर, अमर पोकू, सुरेंद्र शर्मा तथा कुमार साहिल स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी संध्या में अनिल सूर्यवंशी, गीता भारद्वाज, रमेश ठाकुर, योगेश मुकुल तथा सुरेश शर्मा नाटी किंग के नाम रहेगी। जनजातीय उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को मुस्कान ठाकुर, कार्तिक शर्मा, नीरू चांदनी तथा फूरबू नेगी स्टार कलाकार होंगे।
उपायुक्त देवा सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव के दौरान प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जनजातीय उत्सव को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा लेह के सांस्कृतिक दल उत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रदेश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों के सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें