फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बरसात से पहले चकाचक होंगी 31 किलोमीटर सड़कें

Mon, 13 May 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-बिजली महादेव सड़क, जिस पर गटका बिछने के बाद अब टारिंग शुरू होगी। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। दस महीने पहले जिला कुल्लू में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कें अब बरसात से पहले चकाचक होंगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग कुल 31 किलोमीटर लंबी सड़कों की टारिंग की जाएगी। इसमें 21 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं, जबकि 10 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की टारिंग होगी। विभाग ने बरसात से पहले इनकी टारिंग करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


सड़कें बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी। पर्यटकों सहित आम लोगों को गड्ढों से भी निजात मिलेगी। गौर रहे कि जिला मुख्यालय के साथ लगती कुल्लू-बिजली महादेव सड़क चंझड़ से लेकर रामशिला की तरफ टारिंग से पहले गटका बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद टारिंग का कार्य शुरू होगा।
वहीं, भुंतर-मणिकर्ण सड़क में विभिन्न स्थानों पर टारिंग का काम किया जा रहा है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क आपदा के बाद काफी क्षतिग्रस्त हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जीर्णोद्धार के लिए 38 करोड़ का अलग से बजट भी दिया गया है। कुल्लू शहर व आसपास की सड़कों में पेचवर्क और टारिंग कर इन्हें सुधारा जाएगा।
विज्ञापन



अप्रैल में शुरू नहीं हो पाया काम

लोक निर्माण विभाग के यह कार्य अप्रैल महीने में शुरू होने थे। मगर मौसम खराब होने के चलते यह कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के चलते भी सड़कों की दशा सुधारने का कार्य देरी से शुरू हो पाया।

विभाग ने भुंतर-मणिकर्ण सड़क की टारिंग शुरू कर दी गई है। बिजली महादेव में टारिंग के लिए गटका बिछाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को दुरूस्त कर लोगों को जल्द राहत प्रदान करेगा।
विज्ञापन


- बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें