फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनुरंगशाला में 300 महिला मंडल सम्मानित

Mon, 27 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मनुरंगशाला में महिला मंडल को पुस्कृत करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।-संवाद
विज्ञापन
विंटर कार्निवल में भाग लेने पर मिली 30-30 हजार प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन


विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने महिला मंडलों को बांटे चेक


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। ऐतिहासिक मनुरंगशाला में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल में भाग लेने वाले लगभग 300 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया।
20 से 24 जनवरी तक आयोजित विंटर कार्निवल में महिला मंडलों ने झांकी, महानाटी और फैशन शो के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। सोमवार को आभार समारोह में विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्य अतिथि थे। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

जनवरी में होने वाले विंटर कार्निवल में महिला मंडलों की अहम भूमिका होती है। पहले दिन सांस्कृतिक झांकी आकर्षण होती है। इसके बाद दो दिन मालरोड में महानाटी भी होती है। इस साल 20 से 24 जनवरी तक यह उत्सव हुआ था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला मंडलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 25 से बढ़ाकर 30 हजार करने की घोषणा की थी। अब सरकार ने यह राशि जारी की है।
विज्ञापन

एसडीएम रमण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आभार समारोह में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी महिला मंडलों को 30-30 हजार रुपये के चेक बांटे। इस पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली की छात्राओं ने नाटी डाली। विधायक ने कहा कि वर्ष 2023 के विंटर कार्निवल में मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि आठ हजार से बढ़ाकर 20 हजार की थी। 2024 में 25 और इस साल यह राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, रोहित वत्स धामी, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अनूप जोशी, डीआर जोशी, कमला प्रार्थी, नगर परिषद कि उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा भी मौजूद रही।


तीन घंटे देरी से शुरू हुआ समारोह

आभार समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे रखा गया था लेकिन भारी ट्रैफिक जाम लगने से यह कार्यक्रम करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुआ। रांगड़ी में बिजली के खंभों से भरा एक ट्रक खराब होने से सड़क पर जाम लगा था। इस कारण कई महिलाएं पैदल ही मनुरंगशाला तक पहुंचीं। कोई अलेउ तो कोई रांगड़ी से पैदल मनुरंगशाला पहुंचा।
विज्ञापन



आपदा के कारण देरी से हुआ समारोह
आभार समारोह का आयोजन विंटर कार्निवल के आयोजन से लगभग नौ महीने बाद किया गया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि इसके पीछे आपदा को वजह माना जा रहा है। विधायक ने कहा कि यह समारोह बहुत पहले किया जाना था लेकिन आपदा की वजह से नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें