फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सात माह से थमे बसों के पहिये, रोज लगानी पड़ रही पैदल दौड़

Thu, 08 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू, मंडी की 15 पंचायतों के हजारों लोग सात महीनों से झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मरीजों को हो रही ज्यादा दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सात माह से जिला मुख्यालय कुल्लू से शुश-कोठी-आनी बस नहीं चलने से कुल्लू मंडी की 15 पंचायतों की जनता परेशान है।
लोगों को जिला या उपमंडल मुख्यालय आना है तो उन्हें दूसरी बस पकड़ने के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ मरीज और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं।
कुल्लू-आनी वाया शुश और कोठी रूट पर निगम की बस जुलाई 2025 से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बस के लिए खोल दिया है। क्षेत्रवासी रोहित साहसी ने कहा कि निगम की बस जो कुल्लू से वाया शुश-कोठी होकर आनी के लिए चलती है, वह बस सात माह से नहीं दौड़ रही है। इससे कुल्लू और मंडी जिले की करीब 15 पंचायतों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवल नेगी, राकेश ठाकुर, संजय चौहान, ध्यान कटोच, नारायण कटोच, देवेंद्र साहसी, सतीश ठाकुर, रवि ठाकुर, रमेश ठाकुर और भीम ठाकुर ने कहा कि लोग इस बस से जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ उपमंडल मुख्यालय आनी और मंडी पहुंचने के लिए दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस बंद होने से लोगों को कुल्लू और मंडी के लिए बस पकड़ने के लिए खनाग के माशनूनाला के लिए टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है या आठ से 10 किमी पैदल जलोड़ी दर्रा जाना पड़ रहा है। निचले क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को 10 से 15 किमी दूर आनी जाकर बसें लेनी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार व निगम से जल्द बस चलाने की मांग की है।

ग्रामीणों को जिला मुख्यालय कुल्लू आना है तो उन्हें बस पकड़ने के लिए जलोड़ी दर्रा और माशनूनाला पहुंचना पड़ रहा है। इसके लिए आठ से दस किलोमीटर पैदल या टैक्सी में जाना पड़ रहा है। -रोहित साहसी

सात माह का समय हो गया है। रघुपुर क्षेत्र सहित शवाड़ व मंडी जिले की लगभग 15 पंचायतों की जनता इस बस के नहीं चलने से भारी परेशान है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों, मरीजों और लोगों को हो रही है। -यशपाल ठाकुर
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहुत पहले ही बस के लिए खोल दिया है। बस चलाने की सूचना एचआरटीसी कुल्लू को दी जाएगी। - मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें