फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू शहर समेत 30 पंचायतों में बिजली रहेगी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू समेत साथ लगती करीब 30 पंचायतों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। विद्युत बोर्ड इन दिनों सब स्टेशनों और बिजली की लाइनों का आवश्यक रखरखाव कर रहा है।
मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के कट लगाए जा रहे हैं और लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बोर्ड मंगलवार को 33 और 11 केवी विद्युत सब स्टेशन कुल्लू की मरम्मत करेगा। ऐसे में कुल्लू शहर, खराहल, लगवैली, वाम तट पर सेऊबाग और राइट बैंक में बबेली तथा महाराजा घाटी के कुछ क्षेत्रों में बिजली का कट लगेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सब स्टेशन की मरम्मत के चलते 30 पंचायतों के अलावा कुल्लू शहर में बिजली पूरा दिन गुल रहेगी। हालांकि इसकी पूर्व सूचना विद्युत बोर्ड जारी कर चुका है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होगा जिससे आम जनता की परेशानी जरूर बढ़ेगी।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कुल्लू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता आयुष मिन्हास ने कहा कि 33 और 11 केवी विद्युुुत सब स्टेशन कुल्लू की मरम्मत व रखरखाव की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को कुल्लू शहर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, गांधीनगर, कोलीबेहड़, खराहल, लगवैली, सेऊबाग, गाहर, न्योली, ज्वाणी, बबेली, बाशिंग, रामशिला, शांगरीबाग आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें