फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मझाण गांव में 28 तेंदुए ने मार डालीं भेड़-बकरियां

Sun, 21 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की दस्तक से सहमे गाड़ापारली पंचायत के ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की गाड़ापारली पंचायत के ग्रामीण तेंदुए की दस्तक से सहम गए हैं। पंचायत के दुर्गम गांव मझाण में तेंदुए ने एक साथ 28 भेड़-बकरियों को शिकार बना लिया।
तेंदुए ने गांव में भेड़पालक आलम चंद की 28 भेड़-बकरियों को मार डाला है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुबह-शाम घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बच्चों को अकेला छोड़ने से भी लोग कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेंदुए ने रात को भेड़-बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला है। भेड़पालक आलम चंद ने कहा कि सुबह जब वे चारा डालने गए तो भेड़-बकरियों को मृत देख हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन के अधिकारियों को भी मामले से अवगत करवाया गया है। ग्रामीणों ने पार्क प्रबंधन से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। पशुपालन विभाग के कर्मी देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मझाण गांव में भेड़पालक आलम चंद की 28 भेड़-बकरियों को तेंदुए ने शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें