राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में प्राधिकरण की कार्यक
- फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में शनिवार को पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सवीना ने घाटी के हितधारकों एवं पक्षकारों से बातचीत की और प्राधिकरण की ओर से विधिक सहायता एवं मामलों के निपटारे संबंधी जानकारी दी।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा कहा कि लोक अदालत में लगभग 240 मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते से किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना केस, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, आपराधिक कंपाउंडिंग मामलों के साथ-साथ अन्य श्रेणी के मामलों को निपटाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा, सहायक आयुक्त रोहित शर्मा, अधिवक्ता बिशन सिंह और संदीप नलवा भी उपस्थित रहे।