सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंतर में परख परीक्षा के दाैरान विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंतर में परख परीक्षा के दाैरान विद्यार्थी। संवाद
कुल्लू। जिले में बुधवार को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 का आयोजन किया गया। कुल्लू में यह परीक्षा 90 स्कूलों में हुई। 90 स्कूलों में करीब 2250 विद्यार्थियों ने परख परीक्षा दी। तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षा करवाई गई।
गौर रहे कि बुधवार को परख परीक्षा से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस आधार पर रिपोर्ट कार्ड एनसीईआरटी नई दिल्ली तैयार करेगा। परख परीक्षा के माध्यम से यह भी पता चलेगा कि पढ़ाई के क्षेत्र में कौन सा राज्य और कौन सा जिला किस पायदान पर है। चार साल पहले हुई परख परीक्षा में हिमाचल देश में केरल के बाद दूसरे नंबर पर था। दो साल पहले परख परीक्षा में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, इस बार परख परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के मॉक टेस्ट भी हो चुके हैं। ऐसे में इस बार हिमाचल के विद्यार्थियों का परख परीक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। सुबह 11:00 बजे यह परख परीक्षा शुरू हुई। अध्यापकों की निगरानी में परीक्षा पूरी हुई। हालांकि, विद्यार्थियों में इस परख परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक एवं प्रधानाचार्य डाइट सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में परख परीक्षा 90 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परख परीक्षा में शहरी क्षेत्र के स्कूल रहे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के विद्यार्थी भी इसमें शामिल रहे।