फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में भड़की आग से 22 वर्षीय युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी लगघाटी में अग्निकांड की घटना सामने आई है। घाटी के बढ़ई गांव के एक पक्के मकान की रसोई में आग भड़क गई। आग को बुझाने की कोशिश में 22 वर्षीय युवक भी झुलस गया।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। हालांकि इस अग्निकांड में करीब 25,000 रुपये का नुकसान हुआ है जबकि 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मकान को जलने से बचाया गया है।
वहीं, आग बुझाते हुए मकान में रह रहा किरायेदार भी झुलस गया जिसे ग्रामीणों ने निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। आग लगने का कारण रसोई गैस सिलिंडर का लीक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, दमकल विभाग के प्रभारी दुर्गा सिंह ने कहा कि बढ़ई निवासी चमन लाल के तीन मंजिला मकान की रसोई में शनिवार रात को अचानक गैस सिलिंडर लीक होने से आग भड़क गई। इसमें गांव दकसेहड़ डाकघर दोघरी तहसील, जिला कुल्लू निवासी 22 वर्षीय हेमराज झुलस गया। कहा कि आग पर काबू पाकर करीब 50 लाख की संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें