फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में वाहन से शराब की 22 पेटियां पकड़ी

Sun, 12 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आबकारी विभाग ने भुंतर क्षेत्र में एक वाहन में शराब की 22 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन चालक से दस्तावेज मांगे गए तो वह इन्हें पेश नहीं कर पाया। विभाग की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त (आबकारी) मनोज डोगरा ने कहा कि आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान वाहन से कुल 15 पेटी बीयर सहित शराब की 22 पेटियां बरामद की गईं। इसके बाद वाहन चालक से शराब से संबंधित वैध आबकारी पास एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने शराब को मौके पर ही जब्त किया। निरीक्षण दल में राज्य आबकारी अधिकारी फूल चंद राणा, सहायक राज्य आबकारी अधिकारी (बंजार वृत्त) पंकज राणा, सहायक राज्य आबकारी अधिकारी (कुल्लू वृत्त) राकेश कुमार, आरक्षी खीमा राम, अशोक कुमार और चूड़ामणि मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पर सप्लाई किया जाना था, इसका भी विभाग की ओर से पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें