फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बर्फबारी से 30 सड़कें बंद

विज्ञापन
मलाणा में हिमपात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/कोकसर। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में वीरवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। लाहौल घाटी को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। मढ़ी में 40 सेंटीमीटर, कोकसर, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। घाटी में दो दिनों से लगातार हो रहे हिमपात से 30 सड़कों पर निगम की बसों के पहिये जाम हो गए हैं।
विज्ञापन

शाम के समय पर्यटन नगरी मनाली भी बर्फ से सफेद हो गई। मनाली में बर्फबारी को देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने बर्फबारी के बीच खूब मौज मस्ती की। कुल्लू, बंजार, आनी, भुंतर सैंज और पतलीकूहल में बारिश में मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, जनजातीय क्षेत्र लाहौल का जनजीवन भी ठहर सा गया है और दो दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ के साथ ठंडी हवाओं के चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लाहौल के सभी नालों में हिमखंड गिरने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कोकसर के साथ सिस्सू व खंगसर में 15 सेंमी, जिला मुख्यालय केलांग 10, उदयपुर में 10, लोसर में 15, काजा में छह तथा मयाड़ वैली के छालिंग, तिंगरेट, शकतो तथा तोद वैली के रारिक, छीका तथा योचे में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फ रिकॉर्ड की गई है। बिजली की आंखमिचौनी जारी है। बीएसएनएल की सेवाएं अधिकतर इलाकों में ठप है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें