फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात मालामाल होना चाहता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला पुलिस ने पार्वती घाटी के कसोल में जयनाला में चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी चरस की छह किलो खेप नेपाल से मणिकर्ण घाटी लाया था। इसे बेचकर वह रातोंरात मालामाल होना चाहता था।
विज्ञापन

आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को सोमवार तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। गौर रहे कि पुलिस ने मंगलवार को कसोल के पास जयनाला में एक नेपाली को छह किलो चरस की खेप के साथ धर दबोचा था। नेपाली मूल का व्यक्ति 34 वर्षीय विनोद कुमार जैनाला से होकर पैदल कसोल की तरफ जा रहा था। पुलिस ने जब विनोद कुमार के बैग की तलाशी ली तो उसमें छह किलो चरस बरामद हुई थी। नेपाल से कुल्लू पहुंच रही इतनी बड़ी खेप के खुलासे के बाद लोगों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। लोगों के मुताबिक अगर प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती से चेकिंग हो तो नशे के सौदागर कुल्लू पहुंचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि कुल्लू पुलिस लगातार चरस तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने छह किलो चरस की खेप को नेपाल से स्वयं तैयार किया है। इसे लेकर वह नेपाल से पार्वती वैली आया था। पार्वती वैली में चरस की डिमांड अधिक होने के चलते वह इसे बेचकर मालामाल होना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें