फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी, यातायात ठप

विज्ञापन
rohtang pass - फोटो : SELF
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग समेत लाहौल घाटी में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। जिससे रोहतांग दर्रा एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं, एचआरटीसी केलांग डिपो की तीन बसें भी लाहौल के विभिन्न हिस्सों में फंस गई हैं। लाहौल के लिए सामान लेकर आए कई मालवाहक वाहन घाटी के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं। ताजा बर्फबारी के चलते रोहतांग होकर आ जा रही बसें बीच रास्ते से ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव दल की टीम को अलर्ट करते हुए राहगीरों पर नजर रखने के हिदायत दी है जिससे कोई भी व्यक्ति ऐसे मौसम के बीच रोहतांग की ओर निकल न जाए। लाहौल घाटी में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। लेकिन वह अधिक देर तक टिक नहीं पाई। बीती सर्दी के मौसम में घाटी में हुई कम बर्फबारी के चलते इन दिनों पड़ रही बारिश व बर्फ से काफी खुश है। जिससे खेतों में तैयार की जा रही फसलों को सूखे से बचाया जा सके। किसान-बागवान इस बारिश बर्फबारी को किसी संजीवनी से कम नहीं आंक रहे है। सोमवार को पौ फटने से पहले ही रोहतांग दर्रे में बर्फबारी का दौर रहा। जबकि लाहौल घाटी के रिहायशी इलाके भी बर्फ से सफेद हो गए। जानकारी के मुताबिक रोहतांग दर्रे में 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने का समाचार है। केलांग में दो, उदयपुर में तीन, त्रिलोकनाथ में चार, दारचा और मयाड़ घाटी के खंजर में चार इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें तिंदी, सलग्रां और नैनगार में फंस गई है।
सोमवार को कुल्लू से लाहौल के लिए निकले एचआरटीसी केलांग डिपो की तीन बसें मढ़ी और गुलाबा से तो लाहौल छोर से जाहलमां से रिकांगपिओ के लिए रवाना हुई बस कोकसर से वापस हुईं। घाटी में भी बस सेवा भी बाधित रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम अनुकूल होते ही निगम प्रबंधन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में लेते हुए लोगों को बस सुविधा दी है। इधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने तिंदी, सलग्रां और नैनगार में तीन बसे फंसे होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही इन बसों को निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें